फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona patients in better condition in August than July

10 दिन में आए प्रतिदिन 70 नए मरीज तो 131 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया

Tue, 11 Aug 2020 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Corona patients in better condition in August than July
गुरुग्राम। जिले में कोरोना की स्थिति जुलाई के मुकाबले अगस्त में काफी बेहतर हो गई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई से पहले जून की स्थिति बेहतर थी। जुलाई में स्थिति थोड़ी बिगड़ी लेकिन अगस्त में हालात फिर से सुधर गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 13 जून के पहले तक जिले के हालात काफी खराब थे।
विज्ञापन

13 जून तक जिले में प्रतिदिन आने वाले नए मरीजों की संख्या 150 से ज्यादा थी जबकि 100 से भी कम मरीजों को स्वस्थ घोषित किया जा रहा था। 13 जून के बाद स्थितियां काफी बदलीं और 30 जून तक प्रतिदिन कोरोना के 70 नए मरीज आए तो 101 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, जुलाई में हालात ज्यादा बेहतर नहीं रहे और प्रतिदिन आने वाले नए मरीजों व स्वस्थ होने वाले मरीजों के बीच अंतर कम हो गया। जुलाई में प्रतिदिन 120 नए मरीज आए तो 130 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अगस्त में स्थिति फिर से काफी सुधर गई है और अब शुरुआती 10 दिनों में प्रतिदिन 70 नए मरीज आ रहे हैं तो 101 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों की मृत्यु दर घटकर हुई 1.28 फीसदी :पिछले दो सप्ताह से जिले में प्रतिदिन 100 से कम नए मरीज सामने आ रहे हैं तो वहीं कोरोना मृत्यु दर में भी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब कोरोना मृत्यु दर घटकर 1.28 फीसदी ही रह गई है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में भी सुधार आया है। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात अब बढ़कर 92 फीसदी पर पहुंच गया है। सीएमओ ने कहा कि यदि सभी जिलावासी कोरोना प्रोटोकोल का सही ढंग से पालन करेंगे तो हम कोरोना पर जीत हासिल कर पाएंगे। सीएमओ ने लोगों से घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से फेस मास्क का उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed