फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   corona patient increases

गुरुग्राम में अब 106 दिन में दोगुनी हो रही कोरोना मरीजों की संख्या

Wed, 12 Aug 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona patient increases
गुरुग्राम। रोज आने वाले कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा घटा तो संक्रमितों के दोगुने होने की रफ्तार भी खासी कम हो गई। वर्तमान में मरीजों के दोगुने होने की रफ्तार 105.57 दिन है। हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब यह अनुपात 10 दिन से भी कम रह गया था। एक माह पहले 13 जुलाई को मरीजों के दोगुने होने की अवधि करीब 40 दिन थी।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक माह से रोज आने वाले नए मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है तो स्वस्थ होने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। अब नए मरीजों के मुकाबले प्रतिदिन स्वस्थ घोषित किए जाने वालों की संख्या ज्यादा है। अगस्त माह में अब तक रोज औसतन 70 नए मरीज आ रहे हैं तो 101 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया जा रहा है। जुलाई में कुछ दिन के लिए नए मरीजों व स्वस्थ होने वालों के बीच अंतर कम हुआ था, लेकिन अगस्त में स्थिति फिर से बेहतर हो गई है।
विज्ञापन

मई के अंत व जून के पहले
हफ्ते में बिगड़े थे हालात
मई के अंतिम और जून के पहले हफ्ते में जिले के हालात काफी खराब थे। उस वक्त मरीजों के दोगुने होने की रफ्तार 10 दिन से भी कम रह गई थी। 14 जून के बाद स्थिति तेजी से सुधरी और 14 जून को एक ही दिन में 500 से ज्यादा मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। तब से अब तक स्थिति लगातार सुधर रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 17 जुलाई को मरीजों के दोगुने होने का समय 44 दिन था। 27 जुलाई को यह 52 दिन पहुंचा, जबकि 7 अगस्त को 108 हो गया। अब यह आंकड़ा कम होकर लगभग 106 दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed