फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona: No Guidelines for Sports Centers released

बेतहाशा कोरोना : खेल सेंटरों के लिए नहीं कोई गाइडलाइन जारी

Sat, 17 Apr 2021 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Corona: No Guidelines for Sports Centers released
गुरुग्राम। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही जहां दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है। वहीं, पहली से बारहवीं तक विद्यालयों को और महाविद्यालय सहित आंगनवाड़ी केंद्र को भी 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की आगामी स्थिति को देखते हुए इनको खोलने का निर्णय लिया जाएगा। लेकिन प्रदेश सरकार और खेल विभाग की ओर से सभी जिलों में चल रहे खेल सेंटरों को लेकर अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। जबकि खेल सेंटरों में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाई हुई है और खिलाड़ियों के लिए ही खेल सेंटरों को चलाया जा रहा है। वहीं, 10 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को सेंटरों पर आने से मना किया गया है और 10 वर्ष से अधिक उम्र वाले खिलाड़ी खेल सेंटरों में आकर अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि, सभी खिलाड़ियों को मास्क लगाने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, लेकिन वर्तमान में गुरुग्राम में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कड़े कदम उठाने चाहिए। ऐसे में प्रदेश सरकार और खेल विभाग को खेल सेंटर संबंधित कोई ठोस निर्णय लेना होगा, क्योंकि आने वाले खिलाड़ी एक-दूसरे के संपर्क में जरूर आते हैं। जबकि खेल सेंटर में आने से पहले और जाने के बाद यह खिलाड़ी कितने लोगों के संपर्क में आते हैं, कोई जानकारी नहीं होती। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

कोविड नियमों का पालन करने के हैं निर्देश
गुरुग्राम के जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बनर्जी का कहना है कि खेल सेंटरों में कोविड-19 के नियमों का पालन किया जा रहा है। खिलाड़ियों को मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी खिलाड़ी को कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो उसको खेल सेंटर नहीं आने और अपना टेस्ट करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed