फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona killed another, 255 new infected

कोरोना ने एक और की ली जान, 255 नए संक्रमित

Thu, 15 Oct 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona killed another, 255 new infected
कोरोना ने एक और की ली जान, 255 नए संक्रमित
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ की संख्या भले ही समान हो गई, लेकिन मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के चलते एक मरीज की मौत हुई, जबकि 255 नए मरीज आए। बृहस्पतिवार को 201 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ गुरुग्राम में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 24575 हो गई है। 255 नए मरीजों के आने के बाद अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2390 हो गई है, जिसमें से 2229 मरीज होम आइसोलेट हैं। अब तक कोरोना की चपेट में आए 24575 लोगों में से 22006 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं।

जिले में संक्रमितों के स्वस्थ होने का समग्र अनुपात भी बढ़ने लगा है। 88 फीसदी से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 3007 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिसमें से 2124 लोगों की आरटी-पीसीआर किट के जरिए जांच की गई जबकि 883 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। वहीं, अब भी मरीजों को रिपोर्ट दो दिन बाद मिलने से जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा सूची लंबी है और 1487 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है। हालांकि, निगरानी में रहने वाले लोगों व यात्रियों की बात करें तो इस सूची में अब भी 40657 लोग शामिल हैं। ये लोग किसी न किसी तरीके से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed