{"_id":"5f300bf28ebc3e3d16784c60","slug":"corona-infection-confirmed-in-80-new-patients-in-the-district-gurgaon-news-noi528757992","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में 80 नए मरीजों में कोरोंना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में 80 नए मरीजों में कोरोंना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा अब थमने लग गया है, वहीं मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से प्रतिदिन आने वाले नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से भी कम रही है। इसी क्रम में रविवार को 80 नए मरीज सामने आए, जबकि 100 को स्वस्थ घोषित किया गया।
रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 125 पर सीमित रही। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तेजी से कोरोना मरीज स्वस्थ हो रहे हैं तो नए मरीजों की संख्या में भी खासी कमी देखने को मिल रही है। 80 नए मरीजों के आने के बाद अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 9714 हो गई है, जिसमें से 8926 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 663 मरीज उपचाराधीन हैं।
मरीजों के स्वस्थ होने से अब जिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। कुल मरीजों में से 523 होम आइसोलेट हैं, जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। वहीं, अस्पतालों में भर्ती कुल मरीजों में से 7 जिला कोविड अस्पताल, 60 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 73 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। रविवार को जिले में कोविड-19 की जांच के लिए 2007 लोगों ने नमूने दिए। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 460 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 1669 नमूनों की जांच की जाएगी। अब जिले में कुल 1 लाख 22501 लोग कोरोना की जांच करा चु के हैं।