फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona 17 patients dead, 2159 newly infected

कोरोना से 17 मरीजों की मौत, 2159 नए संक्रमित

Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Corona 17 patients dead, 2159 newly infected
गुरुग्राम। जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तो लगातार कमी आ रही है लेकिन मृतकों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को 2159 नए मरीज आए, जबकि 17 मरीजों की मौत भी हुई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 638 पहुंच गया है। इसमें से 442 मरीज पहले से बीमार थे, जबकि 196 मृतकों को पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी।
विज्ञापन

लगातार छठे दिन बृहस्पतिवार को एक दिन में आने वाले नए मरीजों के मुकाबले संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रही। 2159 नए मरीज आने के बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 66 हजार 816 पर पहुंच गया है, जिसमें से 30352 मरीज जिले में सक्रिय हैं। वहीं, 1 लाख 35 हजार 826 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले के अस्पतालों में 2292 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि कोविड केयर सेंटर में 79 मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही 27981 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 10516 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 4297 ने रैपिड एंटीजन जांच व 6219 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। अभी 2012 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed