फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Contractors are stealing soil during construction of Delhi-Mumbai highway

दिल्ली-मुम्बई हाइवे निर्माण के दौरान ठेकेदार कर रहे मिट्टी की चोरी

Fri, 09 Apr 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Contractors are stealing soil during construction of Delhi-Mumbai highway
सोहना। खुटपुरी में ग्राम पंचायत की जमीन से रात के समय जेसीबी और पोपलैंड मशीन से मिट्टी खोदकर डंपरों में भरकर निर्माणाधीन दिल्ली मुंबई हाइवे पर डालते ग्रामीणों ने लोगों को पकड़ा। इतना ही नहीं मौके पर पहुंच कर जेसीबी व पोपलैंड को बंद करा दिया। उनकी चाबियों को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी लेकिन पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों से अपना पल्ला झाड़ते हुए यह कह दिया कि उक्त मामले में कार्रवाई माइनिंग विभाग करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में पंचायती भूमि से मिट्टी चोरी करने की शिकायत करने पहुंचे लेकिन यह अधिकारी भी अपने कार्यालय से नदारद मिले। बाद में ग्रामीणों ने सदर पुलिस थाना पहुंच कर मिट्टी चोरी करने के आरोप में सचिन भाटी नामक ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दी है। खंड विकास अधिकारी व पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण पवन, नीरज और राजेंद्र का आरोप है कि पहले भी अवैध खनन करने की शिकायत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत की गई लेकिन मिट्टी चोरी करने वाले ठेकेदार ने यह कह दिया था कि हमारी जेसीबी और पोपलैंड नहीं थी जिसके बाद किसी भी विभाग द्वारा कोई भी कानूनी कार्रवाई मिट्टी चोरी करने वालों के खिलाफ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed