फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction work on the six-lane corridor from Hero Honda Chowk to Umang Bhardwaj is slow.

Gurugram News: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज तक छह लेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य धीमा

Wed, 29 Oct 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the six-lane corridor from Hero Honda Chowk to Umang Bhardwaj is slow.
छह लेन की सड़क एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज तक बनने वाली सिक्स लेन सड़क के निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ रही है। सैकड़ों वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक छह लेन कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है।
इस परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है। कॉरिडोर में बिजली सब स्टेशन और बिजली निगम के पोल आ रहे हैं। ऐसे में निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। दूसरी ओर सीवर, पानी और ड्रेनेज लाइन शिफ्ट करने का काम भी धीमी गति से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धीमी गति से काम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस परियोजना पर काम चल रहा है लेकिन निर्माण में तेजी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक रोड चौड़ीकरण का कार्य बारिश के कारण प्रभावित हुआ। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की मास्टर सीवर, पानी और ड्रेनेज लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू किया जाएगा। हाईटेंशन तार को हटाने का काम चल रहा है। सेक्टर 37 के सब स्टेशन के शिफ्ट करने का एस्टीमेट मिल गया है। उन्होंने बताया कि अड़चनों को दूर कर कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य जल्द पूरा कराए सरकार
प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि यह शहर की आउट सड़कों में शामिल है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। मैनी ने कहा कि सरकार को जल्द निर्माण कार्य को पूरा करना चाहिए। कारोबारी विनोद कुमार ने कहा कि हीरो होंडा से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क आधी बनी है जबकि आधी जर्जर हालत में है। उन्होंने कहा कि सड़क के सिक्स लेन का कार्य लंबे समय से देरी से चल रहा है। हीरो होंडा चौक के आगे खाड़सा रोड और दूसरा ओल्ड खांडसा रोड (सेक्टर 37 औद्योगिक क्षेत्र) पर फ्लाईओवर बनेगा। जबकि उमंग भारद्धाज चौक पर पहले से फ्लाई ओवर प्रस्तावित है। बता दें कि पहले इस सड़क को एलिवेटेड बनाने की योजना थी, जिससे दिल्ली-जयपुर हाईवे से द्वारका एक्सप्रेसवे जाने वाले वाहन बिना किसी रुकावट के जा सके लेकिन छह लेन का कॉरिडोर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed