फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction process of the railway overbridge in Sector-37D has gained momentum.

Gurugram News: सेक्टर-37डी में रेलवे ओवरब्रिज की निर्माण प्रक्रिया हुई तेज

Thu, 22 Oct 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Construction process of the railway overbridge in Sector-37D has gained momentum.
रेलवे की टीम ने किया मुआयना, दो लेन का होगा आरओबी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई-गढ़ी रोड स्थित एलसी-29 रेलवे क्रॉसिंग (सेक्टर-37डी) पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले सप्ताह रेलवे विभाग की विभिन्न शाखाओं के इंजीनियरों की टीम ने मौके का मुआयना किया। आरओबी दो लेन का होगा।
टीम ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों से प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए उपलब्ध जगह और निर्माण से जुड़ी तकनीकी जानकारी ली। जीएमडीए पहले ही आरओबी का डिजाइन रेलवे विभाग को सौंप चुका है। अब रेलवे की टीम मुआयने और डिजाइन के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर जीएमडीए को देगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक होने के कारण फाटक बार-बार बंद रहता है। इससे वाहन चालकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। आरओबी बनने से सेक्टर-37सी, सेक्टर-37डी, बसई और द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े अन्य क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोग लंबे समय से यहां आरओबी या रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) बनाने की मांग कर रहे हैं। करीब 59 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में रेलवे 50 प्रतिशत खर्च वहन करेगा। यहां दो लेन का आरओबी बनाने का प्रस्ताव है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि आरओबी के निर्माण को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed