फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction of store room and changing room begins at Nehru Stadium

Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में स्टोर रूम और चेंजिंग रूम का निर्माण शुरू

Fri, 27 Feb 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Construction of store room and changing room begins at Nehru Stadium
अगले तीन महीनों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन

शिवम राजपूत


गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां स्टोर रूम और चेंजिंग रूम के निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी। खेल विभाग के अनुसार स्टोर रूम के निर्माण कार्य पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं चेंजिंग रूम के निर्माण पर करीब 13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों निर्माण कार्य अगले तीन महीनों में पूरे होने की संभावना है।



अब तक स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को अपने खेल उपकरण सुरक्षित रखने और कपड़े बदलने जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार खिलाड़ियों को खुले में या अस्थायी व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा होती थी। स्टोर रूम बनने से जहां खिलाड़ियों के उपकरण सुरक्षित रखे जा सकेंगे। वहीं चेंजिंग रूम तैयार होने से महिला खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पंचायत के सहयोग से खिलाड़ियों की जरूरतों को देखते हुए यह निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लंबे समय से इन सुविधाओं की मांग की जा रही थी। स्टोर रूम और चेंजिंग रूम के तैयार होने से खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलाड़ियों की बातचीत




अब तक हमें अपने किट और अन्य सामान सुरक्षित रखने में परेशानी होती थी, लेकिन स्टोर रूम बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी। - आरना, जिम्नास्टिक खिलाड़ी




चेंजिंग रूम की कमी के कारण अभ्यास के दौरान काफी असुविधा होती थी। अब यह सुविधा मिलने से बेहतर माहौल मिलेगा। - राहुल, हॉकी खिलाड़ी




महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम बेहद जरूरी था। इसके बनने से हमें काफी सहूलियत मिलेगी। - वासु, जिम्नास्टिक खिलाड़ी




इससे स्टेडियम में अभ्यास करने वाले सभी खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और खेल का माहौल बेहतर होगा। - रिषभ, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed