फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction of a state-of-the-art water harvesting pit begins at Smriti Vatika.

Gurugram News: स्मृति वाटिका में अत्याधुनिक वाटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण शुरू

Wed, 24 Jun 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of a state-of-the-art water harvesting pit begins at Smriti Vatika.
आईआईटी दिल्ली की निगरानी में तैयार हो रही परियोजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। जल संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में गुरुग्राम के सेक्टर-54 स्थित स्मृति वाटिका में अत्याधुनिक वाटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह परियोजना आईआईटी दिल्ली की तकनीकी निगरानी में तैयार की जा रही है और पूरे जिले में केवल पांच स्थानों पर इस प्रकार की आधुनिक प्रणाली विकसित की जा रही है।

इनमें वार्ड 21 की स्मृति वाटिका का चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के निर्देश पर इस परियोजना को शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य वर्षा जल का बेहतर संचयन करना और भूजल स्तर को बढ़ाने में सहायता प्रदान करना है। आधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा यह वाटर हार्वेस्टिंग पिट आने वाले समय में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान एसडीओ पवन यादव भी उपस्थित रहे और उन्होंने परियोजना से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed