{"_id":"681a4480004cd9e9ef05d7c6","slug":"constitution-is-the-soul-of-the-country-congress-will-not-let-it-weaken-bhupinder-singh-hooda-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-57013-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान देश की आत्मा, इसे कमजोर नहीं होने देगी कांग्रेस : भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान देश की आत्मा, इसे कमजोर नहीं होने देगी कांग्रेस : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन
कहा- आज संविधान की शक्ति, देश के संघीय ढांचे और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश हो रही
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को बादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान इस देश की आत्मा है और यह पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।
आज संविधान की शक्ति, देश के संघीय ढांचे और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। सुप्रीम कोर्ट पर अनुचित टिप्पणियां की जा रही हैं तो कहीं जांच एजेंसियों का राजनीतिक द्वेष के तहत दुरुपयोग किया जा रहा है। आरक्षण पर चोट पहुंचाने की कोशिश हो रही है तो कहीं चुनावी प्रक्रियाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस, बीजेपी के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। यही वजह है कि कांग्रेस एक अभियान के जरिए जन-जन तक यह संदेश पहुंचा रही है।
-- --
पानी मामले में कांग्रेस करेगी सरकार का समर्थन
पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा के हिस्से का पानी रोके जाने पर हुड्डा ने कहा कि यह संघीय ढांचे पर चोट पहुंचाई जा रही है। कांग्रेस इसका मजबूती से विरोध करेगी। सरकार अगर हरियाणा हित में उचित कदम उठाएगी तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। इसी तरह अगर केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ किसी कार्रवाई को अमल में लाती है तो कांग्रेस मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, सहप्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया आदि मौजूद रहे।