{"_id":"6a7f690a45e463d26c0c7ab9","slug":"congresss-satyagraha-in-protest-against-the-insult-to-kharge-gurgaon-news-c-1-1-noi1546-4611710-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर के 31 गांवों में बनेंगे प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर के 31 गांवों में बनेंगे प्रवेश द्वार
विज्ञापन
डिजाइन में हरियाणा की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से गांवों को अलग पहचान देने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। निगम क्षेत्र में आने वाले 31 गांवों में स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कई जगहों पर काम शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
निगम अधिकारियों के अनुसार, सभी गांवों के प्रवेश द्वार एक जैसे बनाए जाएंगे। इनका डिजाइन और रंग-रूप भी लगभग एक समान रखा जाएगा। स्वागत द्वार पर गांव का नाम भी लिखा जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को गांव की पहचान आसानी से हो सके। इन स्वागत द्वार के डिजाइन में हरियाणा की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। निगम का कहना है कि इनके निर्माण में अच्छी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा।
स्वागत द्वार बनने से गांवों की पहचान और बेहतर होगी। साथ ही गांव की सीमा का भी आसानी से पता चल सकेगा। इससे गांवों के मुख्य रास्ते भी पहले से बेहतर नजर आएंगे। निगम की इस योजना को लेकर ग्रामीणों में भी खुशी है। कई गांवों के लोग लंबे समय से स्वागत द्वार बनाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर सुंदर स्वागत द्वार बनने से गांव की अलग पहचान बनेगी और लोगों को भी अच्छा महसूस होगा।
विज्ञापन
स्वागत द्वार के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। द्वार बनने से गांवों की पहचान और बेहतर होगी। साथ ही गांवों की सीमा का भी आसानी से पता चल सकेगा।
-मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर