फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress workers waved black flags at the CM's convoy.

Gurugram News: सीएम के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Sat, 22 Aug 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Congress workers waved black flags at the CM's convoy.
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं को लेकर किया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले को शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव और शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर की अगुवाई में 15 से अधिक कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं को लेकर विरोध जताया।

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह सिविल लाइंस क्षेत्र में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री का काफिला वहां से गुजरा। कार्यकर्ताओं ने अचानक जेब से काला कपड़ा निकालकर काफिले की ओर लहराना शुरू कर दिया। काफिले के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम गो बैक के नारे भी लगाए। ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री का राहुल गांधी के बब्बर शेरों ने काले झंडों के साथ स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस गुरुग्राम विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, वहां प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का अभी तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं की स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय तक पहुंचने के लिए बस और सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त सुविधा नहीं है। मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय की इन समस्याओं पर भी चर्चा करने की मांग की। वर्धन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के विश्वविद्यालय पहुंचने से पहले ही उन्हें छात्रों की समस्याओं की आवाज सुनाई दे गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोटा सा विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के काफिले का घेराव किया है।

फोटो-23- कानपुर-लखनऊ लेन पर धंसा बनी पुल के एप्रोच का हिस्सा। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed