फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress attacks PM Modi on women safety and farmers

'बेटियों के चेहरे पर तमाचा': जयराम बोले- पीएम महिलाओं की सुरक्षा से ज्यादा सत्ता को देते हैं प्राथमिकता

Wed, 25 Sep 2024 01:51 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा कि मोदी ने लगातार बेटियों को निराश किया है। महिला पहलवानों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों के लिए बृजभूषण शरण सिंह को दंडित करने के बजाय, भाजपा ने कैसरगंज लोकसभा सीट से उनके बेटे को टिकट देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
Congress attacks PM Modi on women safety and farmers
कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं जिसके लिए पांच अक्तूबर को मतदान किया जाएगा और आठ अक्तूबर को नतीजे आएंगे। मतदान से पहले सियासी दलों के नेताओं का एक दुसरे पर वार पलटवार जारी है। सभी दल अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने के साथ ही विपक्षियों पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि हरियाणा के किसानों का भाजपा से पूरी तरह भरोसा उठ चुका है। साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह राज्य के किसानों को बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए अपनी पार्टी का एजेंडा बताएं।

विज्ञापन

किसानों का भाजपा से उठा भरोसा- जयराम

प्रचार करने के लिए पीएम मोदी के हरियाणा जाने के दौरान, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछे। रमेश ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री के पास तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के बाद उनके द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं के बारे में कोई अपडेट है, जिन्हें अब निरस्त कर दिया गया है? उन्होंने कहा हरियाणा के किसानों का भाजपा से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। कांग्रेस ने कहा कि जब कृषि कानून वापस लिया गया था, तो किसान सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बाद चले गए थे। लेकिन समय के साथ, मोदी सरकार की किसान संगठनों के साथ बातचीत धीमी पड़ गई और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के सवाल पर विचार-विमर्श करने के लिए एक समिति नियुक्त की, जिसमें से एक स्वतंत्र सदस्य ने तुरंत इस्तीफा दे दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

'किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े'

कांग्रेस ने आगे कहा कि विश्वासघात के बाद किसान संगठनों को अपनी आवाज उठाने के लिए एक बार फिर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनकी बात सुनने के बजाय, सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी पर कानूनी गारंटी, साथ ही कृषि ऋण माफी और 30 दिनों के भीतर फसल बीमा का भुगतान करने का वादा किया है। कांग्रेस ने पूछा कि हरियाणा के किसानों को एक स्थिर, सभ्य जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए भाजपा का क्या दृष्टिकोण है?


 
विज्ञापन

'महिलाओं की सुरक्षा से ज्यादा सत्ता को प्राथमिकता'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे पूछा कि क्या प्रधानमंत्री देश की महिलाओं की सुरक्षा से ज्यादा सत्ता को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार भारत की बेटियों को निराश किया है। हरियाणा की कई महिला पहलवानों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों के लिए बृजभूषण शरण सिंह को दंडित करने के बजाय, भाजपा ने कैसरगंज लोकसभा सीट से उनके बेटे को टिकट देकर पुरस्कृत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह भारत की बेटियों के लिए "चेहरे पर तमाचा" है, जिन्होंने अपने करियर को दांव पर लगा दिया और न्याय की लड़ाई में धूप और बारिश में कई दिनों तक सड़कों पर सोईं। 

नारी शक्ति केवल एक नारा है- जयराम रमेश

जयराम रमेश ने आगे कहा कि यह साफ हो चुका है कि 'मोदी का परिवार' में नारी शक्ति केवल एक नारा है जबकि परिवार यौन हिंसा के अपराधियों को आश्रय देता है, चाहे वह प्रज्वल रेवन्ना हो या बृजभूषण शरण सिंह। उन्होंने पूछा की क्या मोदी के भारत में महिलाएं कभी सुरक्षित होंगी? क्या प्रधानमंत्री की सत्ता की भूख हमेशा भारत और हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण होगी? जयराम रमेश ने यह भी पूछा कि बेरोजगारी में हरियाणा को नंबर एक किसने बनाया। उन्होंने कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग द इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में बेरोजगारी दर देश में सबसे अधिक 37.4 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान पांच अक्तूबर को होना है और मतों की गिनती आठ अक्तूबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed