फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Condemnation of lathi charge on farmers in Karnal

करनाल में किसानों पर हुए लाठी चार्ज की आंदोलनकारी किसानों ने की निंदा

Sat, 28 Aug 2021 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Condemnation of lathi charge on farmers in Karnal
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने शनिवार को करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा धरनास्थल पर बैठक के दौरान किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की है। इस बारे में प्रस्ताव पास किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि आज किसान आंदोलन को 275 दिन हो गए हैं।
विज्ञापन

आंदोलन पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक है। सरकार ने जो तीन काले क़ानून जनता पर जबरदस्ती थोपे हैं। उनके विरोध में हो रहे किसानों के आंदोलन को सरकार तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के शांतिपूर्वक आंदोलन से घबरा गई है। ऐसे में आंदोलन को लाठी-गोली के दम पर तोड़ना चाहती है। इसके लिए सरकार अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है। लेकिन किसानों का आंदोलन शांतिपूर्वक है और जब तक किसानों की मांगें मानी नहीं जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को धरने में शामिल होने वालों में जयप्रकाश रेढू, रमेश दलाल,पंजाब सिंह,बलवान सिंह दहिया,तारीफ सिंह गुलिया,तेजराम यादव,योगेश्वर दलिया, रिटायर्ड कमांडेंट सत्यवीर सिंह, तनवीर अहमद, फूल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed