{"_id":"69f33e2dbb8fb034f50ce2ca","slug":"complaint-of-encroachment-near-jail-chowk-traffic-signal-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86445-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जेल चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास अतिक्रमण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जेल चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास अतिक्रमण की शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। जेल चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। यातायात सिग्नल के पास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों के कारण न केवल बाजार क्षेत्र प्रभावित हो रहा है बल्कि यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
यह सड़क बादशाहपुर से राजीव चौक की तरफ जाते हुए सदर बाजार की ओर निकलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में दिनभर भीड़ रहती है, लेकिन शाम और रात के समय स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है। आरोप है कि कुछ लोग रात में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहते हैं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय निवासी शिवेंद्र जायसवाल ने बताया कि यह स्थिति सुरक्षा के लिहाज से गंभीर है और प्रशासन को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।