{"_id":"6accbf1561998027c30a9244","slug":"competition-featuring-powerful-punches-and-excellent-sporting-skills-concluded-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103987-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दमदार पंचों और बेहतरीन खेल कौशल के साथ सोहना में संपन्न हुई प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दमदार पंचों और बेहतरीन खेल कौशल के साथ सोहना में संपन्न हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन
भोंडसी आरबीएसएम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का हुआ समापन
चार दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को वितरित किए पदक
नंबर गेम - 700 खिलाड़ियों ने लिया था भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी स्थित आरबीएसएम पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 8 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक चली, जिसमें करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की गई थी। खिलाड़ियों ने दमदार पंचों, तकनीक और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। समापन समारोह में स्कूल के अध्यक्ष भागीरथ राघव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। राघव ने बताया कि खेलों से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने खेल व खिलाड़ियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इन्होंने जीते पदक
अंडर-14 के 32 किलोग्राम भार वर्ग में अनिमेष रावत ने स्वर्ण पदक जीता। विराट सिंह ने रजत पदक हासिल किया, जबकि दिव्य और हर्षित डबास ने कांस्य पदक प्राप्त किए। अंडर-17 के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षित ने स्वर्ण और विशाल ने रजत पदक जीता। देवांश यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया, वहीं अंडर-19 के 64 किलोग्राम भार वर्ग में नूरप्रीत ने स्वर्ण जीता। श्रीराम ने रजत पदक हासिल किया, इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।