फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Community center not built even after 5 years of CM's announcement in gurugram

सीएम की घोषणा के 5 साल बाद भी नहीं बना कम्युनिटी सेंटर

Thu, 28 Jan 2021 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Community center not built even after 5 years of CM's announcement in gurugram
गुरुग्राम। शांतिनगर कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर बनवाने के लिए सीएम की घोषणा पांच साल से पूरी नहीं हो पाई है। पांच साल पहले मुख्यमंत्री ने शहर में आयोजित एक समारोह के दौरान बेरीवाला बाग की दो एकड़ जमीन में आसपास की आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों के लिए कम्युनिटी सेंटर बनवाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

15 फरवरी 2020 को सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति के दौरान पांच साल पहले की गई उनकी घोषणा के पूरा न होने की याद दिलाई गई थी। यहां पर भी सीएम ने वर्क प्लान में इस घोषणा को पूरा करने के आदेश अफसरों को दिए थे। शांति नगर निवासी गिरवर शर्मा और विजय पाल चौहान कई साल से कम्युनिटी सेंटर निर्माण के लिए अफसरों से निवेदन कर रहे हैं। कई दर्जन एप्लीकेशन भी निगमायुक्त और डीसी कार्यालय में दी जा चुकीं हैं। आसपास के नागरिकों का भी कहना है कि इसका निर्माण हो जाए तो सार्वजनिक और निजी आयोजन कराने में मदद मिलेगी। इनका कहना है कि इस सेंटर के निर्माण नहीं हो पाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। यदि कम्युनिटी सेंटर बन जाए तो आसपास के करीब 10 हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति के समक्ष गिरवर नारायण शर्मा ने शिकायत में कहा था कि बाग के चारों तरफ दीवार बनाकर निगम ने कृषि विभाग की चार एकड़ जमीन को खराब कर दिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की तहसीलदार से जांच कराने का अनुरोध किया था। इस शिकायत पर कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि कल्याण विभाग ने इस शिकायत को सही बताते हुए उस दीवार को ध्वस्त कराने का अनुरोध किया था। जबकि नगर निगम की ओर से कहा गया था कि दीवार को तोड़ना उचित नहीं होगा, यहां पर ग्रीन बेल्ट विकसित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नागरिकों का आरोप है कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में कहने के बावजूद निगम की ओर से अभी तक ग्रीन बेल्ट के लिए कोई प्रयास भी नहीं किया जा सका है। मुख्यमंत्री ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में कहा था कि इस जमीन का सदुपयोग किया जाए। इसके लिए वर्क प्लान बनवाया जाए, साथ में कम्युनिटी सेंटर का भी निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed