फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Committee constituted for structural complaints in buildings

इमारतों में संरचनात्मक शिकायतों के लिए कमेटी बनाई

Fri, 25 Feb 2022 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
Committee constituted for structural complaints in buildings
गुरुग्राम। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि रिहाइशी सोसाइटियों के निर्माण में संरचनात्मक शिकायतों की जांच संरचनात्मक इंजीनियर करेंगे। इसके लिए जिला नगर एवं ग्रामीण योजनाकार के इंजीनियरों की कमेटी का गठन किया गया है। यह बात मुख्य सचिव ने बताई। वह शुक्रवार कोएंबियंस मॉल में आयोजित दो दिवसीय अर्बन डेवलपमेंट कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विभाग के मौजूदा ढांचे का अध्ययन किया जा रहा है। उसी के बाद आवश्यकता अनुरूप आगे के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जिससे की लोगों का हित सुरक्षित रखा जा सके और भविष्य में कोई समस्या भी न हो। उन्होंने कहा कि आवंटियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए रोड मैप भी बनाया जाएगा। इस कॉन्क्लेव में देश के अलग-अलग राज्यों के भू संपदा नियामक प्राधिकरणों के चेयरमैन पहुंचे हैं। शहरी विकास के जो भी मुद्दे हैं, उन पर चर्चा की जाएगी। दूसरे राज्य इस मुद्दे पर बेहतर कार्य कर रहे हैं तो उस मॉडल को हरियाणा में भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

चिनटेल्स हादसे की जांच जल्द सार्वजनिक होगी
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में हुए हादसे के मामले में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग जांच कर रहा है। जल्द ही हादसे के कारण सबके सामने होंगे। रियल एस्टेट के नियमों में बदलाव पर उन्होंने कहा कि दो दिवसीय अर्बन डेवलपमेंट कॉन्क्लेव में जो भी तथ्य विचार-विमर्श के बाद सामने आएंगे, उनको शासन को भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो मौजूदा नियमों में भी बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed