फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CNG Auto Driver Burned in Fire in Gurugram Dies During Treatment

हाईवे पर बड़ा हादसा: चलते ऑटो में लगी आग, चालक की जलकर मौत; बड़ा सवाल- आखिर क्यों ड्राइवर बाहर न निकल सका?

Tue, 28 Apr 2026 09:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Apr 2026 09:22 PM IST
सार

पुलिस की जांच में सामने आया कि उक्त ऑटो अर्जुननगर के एक मकान के पते पर वर्ष 2018 में पंजीकृत है। जब पते पर पूछताछ की गई तो पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम ऑटो है, वह करीब पांच साल पहले ही गुरुग्राम छोड़कर जा चुका है और उसने एक व्यक्ति को ऑटो बेचा था। 

विज्ञापन
CNG Auto Driver Burned in Fire in Gurugram Dies During Treatment
ऑटो चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सदर थाना क्षेत्र में हंस एन्क्लेव के सामने दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर 27 अप्रैल की देर रात 2 बजे सीएनजी ऑटो में आग लग गई। सूचना मिलने पर नाहरपुर रूपा चौकी की पुलिस और सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने पानी का छिड़काव करके ऑटो में लगी आग को बुझाया। पुलिस ने ऑटो चालक को झुलसी हालत में पाया तो उसे एबुलेंस से सेक्टर-5 स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

रात 1.45 बजे लगी थी आग
जानकारी के अनुसार रात करीब 1.45 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सीएनजी ऑटो में आग लग गई। देर रात का मामला होने के कारण हाईवे पर वाहनों की संख्या काफी कम होती है। वहीं, जो वाहन आते हैं, वे हाईवे पर तेजी से गुजर जाते हैं। ऐसे में ऑटो में आग लगने के तुरंत बाद चालक को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया होगा। ऑटो में आग लगने की सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ऑटो में लगी आग बुझाई। तब तक ऑटो के साथ ही चालक भी जल चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों ऑटो से उतर न सका ड्राइवर?
नाहरपुर रूपा चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस व दमकल कर्मियों ने ऑटो के चालक को झुलसी हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि ऑटो चालक नशे की हालत में तो नहीं था, जोकि आग लगने के बाद ऑटो से नहीं उतर सका। चालक के कपड़ों में आग लगने से जल गए। मंगलवार की सुबह निजी अस्पताल में उपचार के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृत चालक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

अर्जननगर में एक मकान पर पंजीकृत है ऑटो
पुलिस की जांच में सामने आया कि उक्त ऑटो अर्जुननगर के एक मकान के पते पर वर्ष 2018 में पंजीकृत है। जब पते पर पूछताछ की गई तो पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम ऑटो है, वह करीब पांच साल पहले ही गुरुग्राम छोड़कर जा चुका है और उसने एक व्यक्ति को ऑटो बेचा था। हालांकि अभी भी ऑटो उसी के नाम पर है। नाहरपुर रूपा के प्रभारी एसआई अनिल ने बताया कि ऑटो मालिक से बात की गई तो पता चला वह कई साल पहले ही बिहार जा चुका है। ऑटो कितनी बार बिका है व वर्तमान में किसके पास था, इसके बारे में उसे जानकारी नहीं है।

ऑटो यूनियन से चालक का पता लगा रही पुलिस
मृत ऑटो चालक की पहचान करने के लिए पुलिस द्वारा शहर की ऑटो यूनियन से जानकारी ली जा रही है। यूनियन पदाधिकारियों व चालकों से ऑटो के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है। ऑटो चालक एक-दूसरे को जानते होते हैं, ऐसे में किसी अन्य चालक से उक्त ऑटो चलाने वाले चालक के नाम व पता के बारे सुराग मिल सकेगा। तभी उसकी पहचान करके परिवार वालों को सूचना दी जा सकेगी।

पुलिस का बयान
मृत ऑटो चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, यह भी जांच की जा कर रही है कि ऑटो में किस वजह से आग लगी थी। संभावना है कि सीएनजी सिलिंडर फटने से आग लगी होगी। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। - महेंद्र, एएसआई व जांच अधिकारी, नाहरपुर रूपा चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed