फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM's rally in Sohna tomorrow, will demand to make heli hub

मुख्यमंत्री के समक्ष सोहना में हेली हब बनाने की रखी जाएगी मांग

Thu, 21 Oct 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
CM's rally in Sohna tomorrow, will demand to make heli hub
गुरुग्राम। सोहना विधायक संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पांच हेली हब बनाने की बात की थी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तथा केएमपी एक्सप्रेसवे के समीप होने के कारण सोहना क्षेत्र हेली हब की स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। अब इसकी मांग मुख्यमंत्री मनोहरलाल के समक्ष भी रखी जाएगी। यह बातें उन्होंने शनिवार को सोहना में आयोजित होने वाली सीएम की रैली के संबंध में कही।
विज्ञापन

विधायक संजय सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर को सोहना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव सिरमथला में विकास रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर वह महाराणा प्रताप की 23 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। संजय सिंह के साथ विधायक सुधीर सिंगला भी मौजूद थे। सोहना विधायक ने भारी संख्या में महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण तथा विकास रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मांगें रखी जाएंगी
उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर को होने वाली विकास रैली में मुख्यमंत्री के सामने सोहना विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगे रखी जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से क्षेत्र के स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं पर फोकस रहेगा। इनमें सोहना में सरकारी स्वास्थ्य अस्पताल को अपग्रेड करने, भोंडसी में सीएचसी स्तर का अस्पताल खोलने, खेल स्टेडियम बनवाने, कौशल विकास संस्थान खोलने, स्कूल अपग्रेड करने, स्वास्थ्य केन्द्रों का दर्जा बढ़ाने व नए पशु अस्पताल खोलने संबंधी मांगे रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोहना को खेलों का हब कहा जा सकता है क्योंकि यहां से कई अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में भी युवा खिलाड़ी उभर रहे हैं। यहां खेल स्टेडियम की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसी प्रकार, सोहना को देश पर्यटन के मानचित्र पर लाने के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों दमदमा झील में नौकायन का डेमो किया गया था।

आगरा कैनाल से पानी लाने के लिए होंगे प्रयास :
सोहना में पर्यटन विकास की काफी संभावनाएं हैं। यहां पर गर्म पानी का पुराना चश्मा है। आगरा कैनाल से पानी लाने के लिए संभावनाए तलाशी जाएंगी ताकि बड़खल, दमदमा तथा कोटला झील में वहां से पानी की आपूर्ति हो सके। इतना ही नहीं क्षेत्र में एक अम्यूजमेंट पार्क बनाने और सरदार पटेल की प्रतिमा लगवाने की भी योजना है। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि पिछले दो साल के कार्यकाल में कोरोना के बावजूद सोहना विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्री मनोहर लाल शायद प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे जिनकी घोषणाओं पर पूर्ण रूप से अमल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed