फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM Flying Squad raids Sohna; approximately 1,100 kg of *khoya* (milk solids) seized from 2 warehouses.

Gurugram News: सोहना में सीएम फ्लाइंग का छापा, 2 गोदामों से करीब 1100 किलो खोया जब्त

Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad raids Sohna; approximately 1,100 kg of *khoya* (milk solids) seized from 2 warehouses.
टीम ने सैंपल को जांच के लिए भेजा, करीब 600 किलो खोवा को नष्ट किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने दो गोदामों पर छापा मारकर करीब 1100 किलोग्राम खोया जब्त किया है। इसमें से करीब 600 किलोग्राम खोवे को दूषित होने के कारण जमीन में दबा दिया है। शुक्रवार को सोहना कस्बे में सीएम फ्लाइंग व फूड सेफ्टी टीम ने पलवल मार्ग पर स्थित हंस एनक्लेव काॅलोनी में रामरती के मिठाई गोदाम पर पहुंचकर छापा मारा। टीम के गोदाम में पहुंचने पर मजदूर काम छोड़कर भाग गए। टीम ने मौके से करीब पौने तीन क्विंटल मिल्क केक व करीब तीन क्विंटल खोया को बरामद किया। दोनों पदार्थों को कच्चा करके रखा जा रहा था। इसके अलावा टीम ने सूखा पैकेट बंद दूध, सूजी के सैंपल भी लिए। जिनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहीं खोया व मिल्क केक को दूषित होने के कारण जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया है। टीम नेकस्बे के वार्ड नंबर 15 में बने हेम स्वीट्स के गोदाम में छापे मारकर करीब 500 किलोग्राम खोया बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed