{"_id":"658dc8f0a3e6ee7fc50e91d4","slug":"cm-flying-raided-employees-found-absent-in-offices-gurgaon-news-c-1-1-fbd1002-1253818-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, कार्यालयों में कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, कार्यालयों में कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, कार्यालयों में कर्मचारी मिले अनुपस्थित
-डिपो धारक पर मिला राशन कम, संचालक के खिलाफ की शिकायत, उच्च अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
पुन्हाना। सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम ने बृहस्पतिवार को पुन्हाना नगर पालिका व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय और राशन डिपो में छापा मारा। टीम को नगरपालिका कार्यालय में चार कर्मचारी नदारद मिले, वहीं, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में 17 कर्मचारियों के स्टाफ में से 6 ही मौके पर उपस्थित मिले।
इसके बाद टीम ने वार्ड नंबर एक में डिपो का निरीक्षण किया। जहां लगभग 8 क्विंटल बाजरा, छप्पन लीटर सरसों का तेल अधिक मिला। वहीं, करीब 4 क्विंटल गेंहू कम मिला। टीम के मुताबिक मौके पर अनुपस्थित कर्मचारियों की शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी गई है। डिपो धारक के खिलाफ खाद्य व आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक मनोज कुमार की शिकायत पर पुन्हाना सिटी चौकी में मामला दर्ज कराया गया है। सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों व अधिकारियों में खलबली मची रही। वहीं, इलाके में चल रहे नकली पनीर बनाने वाले भी फ्लाइंग की सूचना पाकर सतर्क दिखाई दिए।
सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी टीम के हेड कांस्टेबल अजय, हेड कांस्टेबल सुनील, सीआईडी से सब इंस्पेक्टर अजीम खान एवं नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट त्रिलोक मंगला की संयुक्त टीम ने पुन्हाना नगर पालिका कार्यालय में छापा मारा। कार्यालय के कुल 14 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी उपस्थित मिले। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में 11 कर्मचारियों की कुर्सियां खाली मिलीं। उनके ऑफिस के दरवाजों पर ताले लटके मिले। इसके अलावा पुन्हाना शहर के वार्ड एक के डिपो पर अनियमितता मिलने पर होल्डर तौफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीएम फ्लाइंग के हेड कांस्टेबल अजय ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर संबंधित चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। कार्यवाही करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम।