{"_id":"6521a6d65ebb31bc3f0a2904","slug":"cleaning-workers-remained-at-mlas-residence-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15845-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विधायक के आवास पर डटे रहे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विधायक के आवास पर डटे रहे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
11 अक्तूबर को नगर निगम के आयुक्त के आवास को घेरने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सफाई कर्मियों का धरना प्रदर्शन विधायक राकेश दौलताबाद के पालम विहार स्थित आवास पर दूसरे दिन भी जारी रहा। अब निगम आयुक्त के आवास को 11 अक्तूबर को घेरने की तैयारी हो रही है। ठेका कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के क्रम में 15 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली रैली में पांच हजार कर्मचारियों के पैदल यात्रा करते हुए रोहतक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
पिछले दिनों नगर के 3480 ठेका सफाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। इसके बाद से ही सफाई कर्मचारी नगर निगम के पुराने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी विधायक राकेश दौलताबाद के आवास पर सफाई कर्मी जमे रहे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को बेरोजगार करवाने में जनप्रतिनिधियों की भी भूमिका है। वह सफाई कर्मियों के साथ खड़े हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। विधायक सुधीर सिंगला के आवास पर प्रदर्शन के दौरान वह उपस्थित नहीं हुए। विधायक जवाब दें क्या छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों की वापसी होगी या नहीं। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को गुरुग्राम से रोहतक रैली में लगभग 5 हजार कर्मचारी पैदल पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे।
शनिवार को प्रदर्शन की अध्यक्षता, जिला प्रधान राजेश कुमार व इकाई प्रधान रामसिंह सारसर ने संयुक्त रूप से की। संचालन राज्य सचिव नरेश मलकट ने किया। इस मौके पर बसंत कुमार, राज्य सह सचिव सुशीला देवी, केंद्रीय कमेटी सदस्य सोनिया , राज्य महिला सब कमेटी सह कन्वीनर अनीता देवी जितेंद्र,अनुज कांगड़ा ,कैलाश सगेलिया , उप प्रधान मंगल , तेजपाल,शमी आदि मौजूद रहे।