{"_id":"63135087c26c224ecd54da13","slug":"civic-amenities-gurgaon-news-noi668471466","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 4 डेवलपर्स ने जमा कराए आर्किटेक्चरल डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 4 डेवलपर्स ने जमा कराए आर्किटेक्चरल डिजाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शहर की 17 आवासीय सोसाइटियों के लिए सोमवार को वर्क ऑर्डर दिए जाने की प्रक्रिया से पहले जिला प्रशासन ने संबंधित डेवलपरों को 2 सितंबर को अपनी सोसाइटियों के स्ट्रक्चरल और आर्किटेक्चरल डिजाइन जिला नियोजन कार्यालय में जमा करवाने के लिए कहा था। अब तक सिर्फ 4 डेवलपरों ने डिजाइन जमा करवाए हैं। अन्य डेवलपरों को डिजाइन जमा करवाने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है।
प्रदेश में 60 इमारतों के विषय में संरचनात्मक ऑडिट करवाने का फैसला शासन स्तर से लिया गया था। इनमें से 58 सोसइटियां केवल गुरुग्राम में हैं। इनके संबंध में लगातार शिकायतें आ रही थीं। ऑडिट के लिए पैनल पहले ही गठित कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को उपायुक्त ने ऐसी ही 17 सोसाइटियों के डेवलपर्स और इनकी रेजीडेंशियल वेलफेयर ए सोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों को बुलाकर ऑडिट की प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया था। इसी क्रम में डेवलपर्स को यह निर्देश दिया गया था कि वह दो सितंबर को अपनी सोसाइटियों के स्ट्रक्चरल और आर्किटेक्चरल डिजाइन डीटीपी कार्यालय में जमा करवा देंगे। शुक्रवार को सिर्फ चार डेवलपर्स ने अपने डिजाइन दिए हैं। ऑडिट के काम के लिए प्रशासन द्वारा 45 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी बीच-बीच में सोसाइटी जाकर ऑडिट का निरीक्षण करेंगे।