फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City bus routes diverted due to potholed roads

Gurugram News: गड्ढों में तब्दील सड़क के कारण सिटी बस के रूट किए डायवर्ट

Tue, 26 Aug 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
City bus routes diverted due to potholed roads
रूट नंबर 212 और 215 किया गया है डायवर्ट,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के बाद शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। यही वजह है कि इन जर्जर सड़कों के कारण सिटी बस के दो रूटों को डायवर्ट करना पड़ा। अब इन दो रूटों पर चलने वाली बसों को घूमकर अपने स्टॉप पर जाना पड़ता है। इससे ईंधन के साथ-साथ समय भी ज्यादा लगता है। सिटी बस प्रबंधन की तरफ से रूट नंबर 212 और 215 बस को डायवर्ट किया गया है।

रूट नंबर 212 बसई चौक से शुरू होकर शीतला माता मंदिर, सेक्टर-4 बख्तावर चौक, इफको चौक से सेक्टर-10 होते हुए बसई पहुंचती है। 215 नंबर बस कापसहेड़ा से कादीपुर होते हुए सीआरपीएफ चौक पर पहुंचती है। सिटी बस लो फ्लोर बसें है। ऐसे में गड्ढों में जाने से नीचे की तरफ नुकसान होता है। कई बार बस के फंसने तक की नौबत आ जाती है। गड्ढों में पत्थर होने से बस के नीचे की तरफ काफी नुकसान होता है। ऐसे में रूट को डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

-------
सड़कों में गड्ढों होने की वजह से रूट डायवर्ट किए गए हैं। गड्ढों में बस चलने से ज्यादा नुकसान होता है।- राजीव नागपाल, डिपो मैनेजर सेक्टर-10 , जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed