फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children participated enthusiastically in the sports competition.

Gurugram News: खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

Sat, 06 Dec 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Children participated enthusiastically in the sports competition.
पटौदी। शहर के निजी स्कूल में फंकी फेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली कक्षा के बच्चों व अभिभावकों की विभिन्न शारीरिक गतिविधियों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में बच्चों ने म्यूजिकल चेयर, अरेंज दी बॉल, बॉल बैलेंसिंग विद ग्लास, पिरामिड मेकिंग रेस, अरेंजिंग द चेयर रेस, रिंग बैलेंसिंग रेस, बॉल को रिंग से खींचना, सिर से बॉल हिट करना आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने हिस्सा लिया। बॉल बैलेंसिंग रेस में प्रथम कविश, बॉल इन रिंग में प्रथम कृत्विक, कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों ने पिरामिड मेकिंग रेस में प्रथम मयंक, अरेंजिंग द चेयर में प्रथम गनव, रिंग बैलेंसिंग में फलक व लक्षित का अच्छा प्रदर्शन रहा। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने पुल द रिंग विद बॉल में प्रथम जीविशा, हिट द बॉल विद हेड में प्रथम कुश, रॉल द बॉल विद कोन में प्रथम मेनपाल, बॉल कोल में प्रथम अथर्व, पासिंग द बॉल विद स्पून में प्रथम हिमानी रही। अभिभावकों ने प्रतियोगिता में म्यूजिकल कोन गेम, ग्रेट फॉल बाय बलून, कोन बैलेंसिंग रेस आदि खेलों में हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र सिंह यादव, विद्यालय के डॉयरेक्टर रविन्द्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह यादव ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों सहित अभिभावकों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed