फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister's development rally today in Sarmathala, Sohna

सोहना के सरमथला में मुख्यमंत्री की विकास रैली आज

Fri, 22 Oct 2021 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's development rally today in Sarmathala, Sohna
सोहना। सोहना विधानसभा क्षेत्र के गांव सरमथला में शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल की विकास रैली का आयोजन होगा। रैली के आयोजक सोहना के विधायक संजय सिंह हैं। रैली में आने से पहले सीएम मनोहर लाल गांव समरथला में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। समारोह स्थल पर विशाल पंडाल लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक जोन में लोगों को बैठाने के लिए वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच बड़ा है और बीच में बनाया गया है जहां से मुख्यमंत्री तथा अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विधायक, चेयरमैन तथा अन्य विशिष्ट व्यक्ति मौजूद रहेंगे। मुख्य मंच से पंडाल में देखने पर दाहिनी तरफ पहले जोन में महिलाओं व मीडियाकर्मियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। विकास रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह व कृष्ण पाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद, पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीन डागर, विधायक सीमा त्रिखा, नयनपाल रावत, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह व शारदा राठौर, सोहना के पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, भाजपा नेता सोहनलाल छोकर समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सीएम कर सकते हैं घोषणाएं
इस अवसर पर विधायक संजय सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में यह पहली रैली गुरुग्राम में होने जा रही है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि जिले को विकास रैली की मेजबानी करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणाएं की जा सकती हैं, जिससे सोहना क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि रैली में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति महत्वपूर्ण है, ऐसे में सबकी सुविधा का ध्यान रखना हमारा उत्तरदायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed