फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister Flying Squad team exposed black marketing of cylinders

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने किया सिलिंडरों की कालाबाजारी का खुलासा

Fri, 05 Jul 2024 03:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad team exposed black marketing of cylinders
एक आरोपी गिरफ्तार, 48 सिलिंडर बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस के सिलिंडरों की कालाबाजारी करते हुए एक युवक को काबू किया है। टीम ने मौके से खाली व भरे हुए कुल 48 सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी पर आईएमटी मानेसर थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दस्ते के एसआई सतबीर सिंह को सूचना मिली कि गांव कासन की ढानी में घरेलू गैस के सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। जिस पर टीम ने मौके पर छापामारी की तो उन्हें वहां एक टीन शैड में कुल 48 सिलिंडर खाली व भरे हुए मिले। टीम ने प्लॉट मालिक विक्रम से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने यह प्लॉट गांव चांदला डूंगरबास के बिजेंद्र को किराये पर दिया हुआ है। जिसके बाद दस्ते ने बिजेंद्र को काबू कर लिया। वह दस्ते के सामने सिलिंडर से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वहीं उसने टीम को बताया कि उसने कुछ सिलिंडर अख्तर से 810 रुपये प्रति सिलिंडर के हिसाब से खरीदे थे। वह इन सिलिंडरों को आसपास के क्षेत्र में 850 रुपये के हिसाब से बेचता है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर परमजीत की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed