{"_id":"6521a78b21d72bced70f1804","slug":"chief-minister-flying-squad-caught-banned-e-cigarettes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-15878-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट पकड़ीं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एक दुकान पर छापेमारी करते हुए भारी संख्या में प्रतिबंधित ई-सिगरेट व अवैध विदेशी सिगरेट बरामद की हैं। टीम को मौके पर एक युवक मिला जो किसी तरह का कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। जिसके बाद टीम ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट व अवैध विदेशी सिगरेट अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी पर केस दर्ज करा कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-82 वाटिका टाउन की स्क्वेयर मार्केट में प्रतिबंधित ई-सिगरेट व अवैध विदेशी सिगरेट बेची जा रही हैं और युवाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने फ्रेश एंड फ्रोजन शॉप पर छापा मारा की। टीम को वहां यूपी के नोएडा निवासी राजीव मिला। जो प्रतिबंधित ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट बेचते हुए पाया गया। राजीव टीम के समक्ष संबंधित लाइसेंस पेश नहीं कर सका। जिस पर टीम ने मौके से भारी तादाद में अलग-अलग मार्का की प्रतिबंधित ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट बरामद कीं। आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।