फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheating of Rs 27 thousand in the name of selling laptop

Gurugram News: लैपटॉप बेचने के नाम पर 27 हजार की ठगी

Mon, 29 Jul 2024 05:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 27 thousand in the name of selling laptop
इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना मानेसर एरिया में इंस्टाग्राम पर दिए विज्ञापन में लैपटॉप बेचने के नाम पर जालसाज ने कंपनी कर्मी को 27 हजार 346 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के इलाहाबाद निवासी सूरज कुमार ने कहा कि वह आईएमटी मानेसर में रहते हैं। वह वहां एक कंपनी में काम करते हैं। उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें दिए हुए नंबर पर सूरज ने संपर्क किया और 7 हजार 500 रुपये में लैपटॉप खरीदने के लिए तैयार हो गया। लैपटॉप विक्रेता ने सूरज से एडवांस रुपए मांगे तो सूरज ने विश्वास कर उसे पेमेंट कर दी। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही और सूरज ने कुल 27 हजार 346 रुपये उसे ट्रांसफर कर दिए। यही नहीं वह व्यक्ति सूरज से इसके बाद भी रुपये मांगने लगा तो सूरज ने उससे लैपटॉप देने को कहा। जिस पर उसने सूरज का फोन नंबर ही ब्लॉक कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed