{"_id":"6687178065f6fc76530cb484","slug":"cheating-of-rs-105-lakh-from-a-young-man-by-posing-as-a-bank-employee-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34179-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बैंककर्मी बनकर युवक से 1.05 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बैंककर्मी बनकर युवक से 1.05 लाख की ठगी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना पश्चिम क्षेत्र में जालसाज ने बैंक कर्मी बनकर एक युवक से 1 लाख 5 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में दयानंद कॉलोनी के रहने वाले सुरेश कुमार कौशिक ने बताया कि उनके पास गत दिवस एक कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है। उसने सुरेश से कहा कि उसके एसबीआई क्रेडिट का बैलेंस चेक करना है। इसके लिए उसने सुरेश से कार्ड की डिटेल ले ली। यही नहीं आरोपी ने सुरेश को अपनी बातों में उलझाकर उससे ओटीपी भी शेयर कर लिया। इसके बाद आरोपी ने सुरेश के क्रेडिट कार्ड से दो बार में 1 लाख 4 हजार 999 रुपये की अवैध ट्रांजेक्शन कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।