फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chautala's property is in Sector-28 of Gurugram

गुरुग्राम के सेक्टर-28 में है चौटाला की संपत्ति

Fri, 27 May 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chautala's property is in Sector-28 of Gurugram
गुरुग्राम। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 4 साल कैद की सजा पाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 87 वर्षीय ओम प्रकाश चौटाला की एक संपत्ति गुरुग्राम के सेक्टर-28 में भी है। कोर्ट ने चौटाला की जिन चार संपत्तियों को अटैच किए जाने की बात कही है, उसमें गुरुग्राम सेक्टर-28 स्थित जनप्रतिनिधि ग्रुप हाउसिंग कॉपरेटिव सोसाइटी में स्थित उनका पी-1 संख्या वाला फ्लैट भी शामिल है। उधर, जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अदालत के फैसले के बाद अगले कुछ दिनों में आयोजित होने वाले अपने राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-28 के जनप्रतिनिधि कॉपरेटिव ग्रुप हाउसिंग में मकान नंबर पी-1 ओम प्रकाश चौटाला के नाम पर है। यहां के पड़ोसी इस बात से वाकिफ हैं कि यह मकान प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति का है। अब चौटाला को चार साल की सजा सुनाए जाने के बाद वह इस प्रकरण को लेकर चर्चा कर रहे हैं। शुक्रवार को इस मकान पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

उधर, जजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिराज राणा ने बताया कि हमारी पार्टी का गठन होने से पहले हम लोग ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी में ही थे। राजनीतिक शिष्टाचार के नाते अदालत के फैसले के बाद शनिवार को वार्ड संख्या-1 न्यू पालम विहार में होने वाला हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में विधायक नैना चौटाला (जो कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की माताजी हैं) को शामिल होना था। इसके अलावा रविवार को सेक्टर 10-ए में होने वाला युवा हल्का सम्मेलन भी स्थगित कर दिया गया है। इसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान शामिल होने वाले थे। इन कार्यक्रमों की अगली तिथि बाद में तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed