{"_id":"6a281e0eba3bdbe82c0259f3","slug":"challans-issued-to-2439-drivers-who-did-not-drive-in-the-lane-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90837-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लेन में वाहन न चलाने वाले 2,439 चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लेन में वाहन न चलाने वाले 2,439 चालकों के काटे चालान
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने चालकों पर लगाया 20.16 लाख रुपये का जुर्माना
गुरुग्राम। मई माह में यातायात पुलिस ने हाईवे व एक्सप्रेसवे पर लेन चेंज ड्राइविंग नियमों की अवहेलना करने वाले 2,439 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने उक्त वाहनों के चालकों पर 20.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार यातायात पुलिस की टीमें लेन चेंज ड्राइविंग की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना एलिवेटिड हाईवे और एसपीआर रोड पर ट्रक, डंपर, हाइवा, कैंटर सहित अन्य भारी वाहनों को दांयी या बीच की लेन में चलाया जाता है। जबकि भारी वाहनों को सड़क के बांये तरफ चलाया जाना है। एक मई से 31 मई तक यातायात पुलिस टीमों ने गलत लेन में चलने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग करते हुए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2,439 वाहनों के चालान काटे।
-- --
सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना या अचानक लेन बदलना भी है। गलत लेन में चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों को सही लेन में चलने के लिए भी जागरूक किया जाता है, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।