{"_id":"61d0933b9d08fc631072920b","slug":"challan-will-be-deducted-for-vehicles-without-reflector-gurgaon-news-noi6245944165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रिफ्लेक्टर वाहनों का कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रिफ्लेक्टर वाहनों का कटेगा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोहरे में अगर वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की असुविधा हुई तो सड़कों का रखरखाव और निर्माण करने वाली एजेंसियों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मॉनिटनिंग के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। शहर में एनएचएआई के कई प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है, जो निजी एजेंसियों को सौंपे गए हैं।
अगर एनएचएआई इस काम में लापरवाही बरतता है तो किसी भी अनहोनी के लिए उसे भी जवाब देना होगा। अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। बैठक में सड़क निर्माण करने वाली सभी एजेंसियों को सड़क परिवहन को सुरक्षित बनाने के लिए किए जा रहे उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। एडीसी ने कहा कि ट्रांसपोर्टर वाहनों पर रिफलेक्टर लगवाएं। बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों का चालन किया जाएगा। एडीसी ने वन विभाग के अधिकारियों अनावश्यक रूप से रोड पर फैले हुए पेड़ों को छंटवाने के निर्देश भी दिए।
निजी एंबुलेंस का डाटा वेबसाइट पर किया जाएगा अपलोड
दुर्घटना में घायलों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए जिले के सभी निजी एंबुलेंस का डाटा स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा सभी एसडीएम अपने अपने अधिकार क्षेत्र में स्कूल वाहनों का डाटाबेस तैयार करवाएंगे। इस डाटाबेस में स्कूल में उपलब्ध वाहनों की संख्या, उनमें कैमरे लगे हैं या नहीं, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य सुविधाओं का विवरण, चालक तथा कंडक्टर की पुलिस वेरिफिकेशन आदि का पूर्ण विवरण होगा।