फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chaitra Mela at Sheetla Mata Temple from 30 to 27 April

शीतला माता मंदिर में 30 से 27 अप्रैल तक चैत्र मेला

Thu, 11 Mar 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Mela at Sheetla Mata Temple from 30 to 27 April
गुरुग्राम। शहर के शीतला माता मंदिर में 30 मार्च से 27 अप्रैल तक चैत्र मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड के मुख्य प्रशासक व गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने चैत्र मेले के आयोजन के संदर्भ में बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में संबंधित अधिकारियों व बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने मेले के दौरान कोविड-19 रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने मंदिर प्रबंधन को अनिवार्य रूप से कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को इस महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए मंदिर परिसर में फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया जाएगा। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने में स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा। वहीं, श्रद्धालुओं को भी कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के बारे में जागरूक किया जाएगा। निगमायुक्त ने कहा कि चैत्र मेले के दौरान सप्ताह में 3 दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहती है, उन दिनों में विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

चलाई जाएंगी विशेष बसें
निगमायुक्त ने कहा कि चैत्र मेले के दौरान मंदिर परिसर में लगे 58 सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। गुरुग्राम पुलिस, गृह रक्षी बल तथा मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों को मिलाकर 300 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी जिम्मेदारी संभालेंगे। यही नहीं, गुरुग्राम के मुख्य बस अड्डे तथा रेलवे स्टेशन से राज्य परिवहन की विशेष बसें मंदिर के लिए चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेले के दिनों में मंदिर में साज सज्जा के साथ सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी व मोबाइल शौचालयों तथा पेयजल आदि की पूरी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे उपलब्ध रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी
मुख्य प्रशासक ने कहा कि मेले के दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंदिर परिसर में मेडिकल पोस्ट स्थापित की जाएगी, जहां पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा, दो एंबुलेंस भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मेले के दिनों में फायर ब्रिगेड के दो वाहन भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। निगमायुक्त ने एसीपी अशोक कुमार तथा निखिल कुमार को ट्रैफिक प्लान तैयार करने के लिए कहा है। पार्किंग की पूरी व्यवस्था करने व ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के भी निर्देश दिए।

पॉलिथीन के प्रयोग पर रहेगी पाबंदी
निगमायुक्त ने सख्ती से कहा कि चैत्र मेला पूरी तरह से पॉलिथीन फ्री होगा। श्रद्धालुओं को प्रसाद आदि के लिए पॉलिथीन के प्रयोग की अनुमति नहीं होगी। मंदिर से शीतला माता के ऑनलाइन दर्शन की भी व्यवस्था है। मंदिर में होने वाली सुबह और शाम की आरती को सुबह 6 बजे और शाम को भी 6 बजे ‘खबरें अभी तक’ टीवी चैनल पर सीधा प्रसारित किया जा रहा है। जो श्रद्धालु माता शीतला के ऑनलाइन दर्शन करना चाहते हैं वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed