फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Century Dreamers beat Sky Academy by 194 runs

Gurugram News: सेंचुरी ड्रीमर्स ने स्काई अकादमी को 194 रन से हराया

Tue, 30 Jun 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Century Dreamers beat Sky Academy by 194 runs
गुरुग्राम। जिले के सिक्स फ्लैग के मैदान पर मंगलवार को सेंचुरी ड्रीमर्स और स्काई क्रिकेट अकादमी के बीच 35 ओवर का मैच खेला गया। इसमें सेंचुरी ड्रीमर्स की टीम ने स्काई अकादमी की टीम को 194 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ड्रीमर्स ने निर्धारित ओवरों में 323 रन बनाए।
विज्ञापन

सेंचुरी ड्रीमर्स की ओर से मेहताब हुसैन ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। सात्विक ने 56 और वर्णित ने 53 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा हिमांशु ने 31, भावेश ने 19, अकुर्थ ने 18 रन बनाए। स्काई अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आयुष, कनिष्क और उज्ज्वल ने दो-दो विकेट हासिल किए। 324 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम की ओर से अनाय ने 51 रन और मोहित ने 31 रन की पारी खेली। टीम 14.2 ओनर में 129 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। सेंचुरी ड्रीमर्स की ओर से गेंदबाजी में ऋषभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके। वहीं सौरभ, सात्विक, अकुर्थ और आराध्या ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed