फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Census will be digital, data will be recorded through app: SDM

डिजिटल होगी जनगणना, एप से दर्ज होंगे आंकड़े : एसडीएम

Wed, 07 Jan 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Census will be digital, data will be recorded through app: SDM
जनगणना की तैयारियों को लेकर एसडीएम परमजीत चहल की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को एसडीएम परमजीत चहल की अध्यक्षता में जनगणना को लेकर बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि पिछली जनगणना 2011 में हुई थी और अब होने वाली जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। इस बार डिजिटल जनगणना होगी और सभी आंकड़े एप पर दर्ज होंगे।

डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में पहले चरण में घर-घर की जानकारी (हाउस लिस्टिंग) मई के महीने में होगी। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी। इसके बाद एक मार्च से पांच मार्च 2027 तक दोबारा जांच (रिवीजन) की जाएगी। जिले में जनगणना को लेकर डीसी अजय कुमार प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर होंगे। वहीं, नगर निगमों के आयुक्त भी अपने क्षेत्र में इसी तरह के अधिकारी होंगे। सीटीएम सपना यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उपमंडल और शहर स्तर पर तहसीलदार, कार्यकारी अधिकारी और संबंधित अधिकारी चार्ज सेंसस अधिकारी होंगे। यह अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में गणना कर्ताओं की नियुक्ति, निगरानी और सही समय पर जानकारी जुटाने का काम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed