फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Census duty leaves schools empty, admissions slow

Gurugram News: जनगणना ड्यूटी से खाली पड़े स्कूल, दाखिले की रफ्तार धीमी

Wed, 08 Apr 2026 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Census duty leaves schools empty, admissions slow
गुरुग्राम। नए सत्र की शुरुआत के साथ जहां स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया तेज होनी चाहिए, वहीं जनगणना ड्यूटी के कारण कई सरकारी स्कूलों में यह काम धीमा पड़ गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाए जाने से स्कूलों में स्टाफ की कमी हो गई है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थिति पर चिंता जताते हुए जिला उपायुक्त को मांग-पत्र सौंपा है। संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन उसी दिन जनगणना के लिए शिक्षकों की ड्यूटी और ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है। इससे कई स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों में तो लगभग पूरा स्टाफ ही जनगणना कार्य में लगा हुआ है, जिसके कारण बच्चों के दाखिले, अभिभावकों से बातचीत और जरूरी कागजी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ऐसे में दाखिला अभियान की रफ्तार धीमी पड़ रही है। शिक्षक संघ का कहना है कि शिक्षकों पर एक साथ दो बड़ी जिम्मेदारियां डाल दी गई हैं, जिससे दोनों ही काम प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए उन्होंने मांग की है कि फिलहाल शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से राहत दी जाए, खासकर उन शिक्षकों को जो बीएलओ के रूप में अन्य कार्य भी देख रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, गंभीर बीमारी से जूझ रहे और दिव्यांग शिक्षकों को भी इस ड्यूटी से छूट देने की मांग की गई है। संघ ने यह भी कहा कि स्कूल हेड को दाखिला अभियान और निपुण मिशन के चलते इस कार्य से अलग रखा जाए। संघ का सुझाव है कि जनगणना कार्य के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों की मदद ली जाए, ताकि स्कूलों में पढ़ाई और दाखिला प्रक्रिया बिना रुकावट के जारी रह सके। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed