फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Celebration in the city after Neeraj won the gold medal

नीरज के स्वर्ण पदक जीतने पर शहर में मना जश्न

Sat, 07 Aug 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Celebration in the city after Neeraj won the gold medal
गुरुग्राम। हरियाणा के लाल नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इसी खुशी में शहर में जगह-जगह जश्न मना। पुराने शहर के साथ-साथ अधिकांश जगहों पर शाम से लेकर रात तक खुशी का माहौल रहा। शहर की कई संस्थाओं ने तो नीरज का गुरुग्राम में सम्मान करने का फैसला लिया है। इस खुशी को लेकर खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने के बाद एथलेटिक्स खेलों को भी कुश्ती की तरह बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ी एथलेटिक्स खेलों में हिस्सा लेंगे। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स खिलाड़ियों को एक रास्ता दिखाया है, जिससे एथलेटिक्स के खिलाड़ी मेहनत करके पदक जीतने के लिए प्रेरित होंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

- आर्यन, जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर सभी भारतीय नागरिकों को नीरज चोपड़ा पर गर्व है, कि उन्होंने भारत देश का पूरी दुनिया में परचम लहराया है। वहीं खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा दी है कि वह मेहनत करके भविष्य की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतें। एथलेटिक्स खिलाड़ियों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामनिवास, एथलेटिक्स प्रशिक्षक
देशभर के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया
जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर देशभर के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया है कि एथलेटिक्स के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर व ओलंपिक खेलों में पदक जीत सकते हैं। इससे प्रेरणा लेकर अब खिलाड़ी आगामी ओलंपिक या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां करेंगे और पदक जीतने का प्रयास करेंगे।
- सतीश शर्मा, राष्ट्र स्तरीय धावक
स्वर्ण पदक सभी एथलेटिक्स के लिए प्रेरणा बनेगा
जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने से एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है, क्योंकि अभी तक इतने बड़े स्तर पर भारतीय एथलेटिक्स खिलाड़ी ने पदक नहीं जीता था। ऐसे में अब भारतीय एथलेटिक्स खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद की जा सकेगी। यह स्वर्ण पदक सभी एथलेटिक्स के लिए प्रेरणा बनेगा और खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

- सुनील यादव, राष्ट्र स्तरीय जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी
ऐतिहासिक उपलब्धि पर सुंदर कांड का पाठ कराया
गुरुग्राम। नीरज चोपड़ा और हॉकी टीम की 41 साल बाद ऐतिहासिक उपलब्धि पर सेक्टर-पांच के श्रीराम मंदिर में सेक्टर-तीन, पांच और छह के आरडब्ल्यूए तथा वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में सुंदर कांड का पाठ कराया गया। जैसे ही नीरज ने टोक्यो में तिरंगा लहराया, लोग खुशी से झूम उठे। सेक्टर आरडब्ल्यूए के प्रधान दिनेश वशिष्ठ, श्रींगेरी संस्कृत वेद पाठशाला के आचार्य राघवेंद्र भट्ट, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के महासचिव शशिकांत शर्मा सहित भारतीय हॉकी टीम के कोच के बड़े भाई श्रवण दुबे ने कहा कि हमें नीरज जैसे लाल और पूरी भारतीय हॉकी टीम पर गर्व है। ईश्वर ने हमारी प्रार्थना स्वीकार की और भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। श्री राम मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक पीके सपरा, गोबिंद सलूजा ने कहा कि नीरज की उपलब्धि हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। सामान्य परिवार के बच्चे भी अपने साथ देशवासियों के सपने कैसे सच करते हैं, यह नीरज ने साबित कर दिया। पंडित नवीन शास्त्री ने मंत्रोच्चारण से सुंदर कांड का पाठ कराया। इस अवसर पर कश्मीरी लाल, जय दयाल कुमार, मोहिंदर पाल, रजनीश भारद्वाज, दल सिंह अत्री, विनोद वशिष्ठ, मनजीत शर्मा, राजेश आनंद, प्रवीण तंवर आदि अन्य लोगों ने सुंदर कांड पाठ में भाग लिया। उधर, जैवलिन खिलाड़ी सुभाष आर्य सहित शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने नीरज चोपड़ा व उसके परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सोहना के देवीलाल स्टेडियम में भी जल्द जैवलिन थ्रो गेम की शुरुआत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed