{"_id":"693f09e2f52164985105496a","slug":"cctv-cameras-in-gurugrams-city-buses-are-out-of-order-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74472-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुगमन की सिटी बसों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुगमन की सिटी बसों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
महिलाओं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खड़े सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। जिले में चल रहीं गुरुगमन की कई सिटी बसों में सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। इन कैमरों के खराब होने से बसों की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग नहीं हो पा रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
शहर में गुरुगमन बस सेवा की 150 सिटी बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। ऐसे में बसों में होनी वाली घटनाओं की फुटेज नहीं मिल पाएंगी और आरोपी की पहचान करने में भी दिक्कत आएगी।
एक महिला कंडक्टर ने बताया कि कई बसों में कैमरे लंबे समय से खराब हैं और इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि कैमरे बंद होने से बस स्टाफ और यात्रियों दोनों को असुरक्षा का अहसास होता है।
विज्ञापन
यात्रियों ने कहा कि सफर के दौरान कई बार शरारती तत्व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। ऐसे में कैमरों का बंद होना चिंता का विषय है। सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से शिकायत के दौरान सबूत देने में भी परेशानी आती है। बस में कई बार ज्यादा भीड़ होने के दौरान कुछ युवक जानबूझकर धक्का-मुक्की करते हैं। कैमरा होने से ऐसे मनचले पकड़े जाते हैं लेकिन कई बसों के खराब कैमरों के कारण इनकों पकड़ना मुश्किल हो जाता है।
लोग बोले- बसों में कैमरों का ठीक होना जरूरी
बस में भीड़भाड़ के दौरान कई बार मनचले महिलाओं के साथ जानबूझकर धक्का-मुक्की करने की कोशिश करते है। ऐसी स्थिति में बसों के सीसीटीवी कैमरों का हमेशा सही होना जरूरी है।- रजनी, यात्री
मैं अक्सर सिटी बस से आता-जाता हूं। बस में अगर किसी यात्री का मोबाइल या कोई अन्य निजी चीज चोरी हो जाए तो इन कैमरे खराब होने के कारण इन चोरों को पकड़ने में परेशानी आती है। - विष्णु सिंह, यात्री
कई बार कई ऐसे यात्री बस में चढ़ जाते हैं, जो टिकट नहीं लेते और झगड़ा करने की कोशिश करते हैं। - नगमा, यात्री
-- -- -
सिटी बसों की जांच कराई जाएगी। जिन भी बसों में लगे कैमरे खराब हैं उन्हें ठीक कराया जाएगा। - राजीव नागपाल, महाप्रबंधक, सिटी बस