{"_id":"687392af78a150e463076c1d","slug":"case-of-death-of-auto-driver-after-falling-into-manhole-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62156-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मैनहोल में गिरने से ऑटो चालक की मौत मामले में ठेकेदार को नोटिस देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मैनहोल में गिरने से ऑटो चालक की मौत मामले में ठेकेदार को नोटिस देने की तैयारी
विज्ञापन
नाला जीएमडीए का है, अधिकारी के खिलाफ पहले ही दर्ज हो चुका है लापरवाही का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्रगाम। सदर थाना क्षेत्र में सीवर लाइन में दम घुटने से ऑटो चालक की मौत मामले में जांच कर रही पुलिस को नाला जीएमडीए का होने का पता चला है। ऐसे में पुलिस ठेकेदार को नाेटिस देने की तैयारी कर रही है। सदर थाना पुलिस ने चचेरे भाई के बयान पर संबंधित विभाग के अज्ञात अधिकारी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
शनि मंदिर रामपुरा में रहने वाले श्रीपाल ने बताया कि सलेंद्र कुमार सींचपाल विहार के गेट नंबर दो के पास ऑटो लेकर जा रहे थे। वहां सड़क के किनारे बने बरसाती नाले के मैनहोल में गिर गए जिसमें दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
एसीपी सदर यशवंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अब तक की छानबीन में पता चला है कि जिस नाले में हादसा हुआ है वह जीएमडीए का है। पुलिस ठेकेदार से लेकर अन्य संबंधित अधिकारी को जांच में शामिल होने के लिए जल्द नोटिस जारी करेगी। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।