{"_id":"5e2738b68ebc3e8d427f61e2","slug":"case-filed-against-auto-driver-in-gurugram-gurgaon-news-noi487195214","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों ने किया हंगामा, पुलिस से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों ने किया हंगामा, पुलिस से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गुरुद्वारा रोड पर सोमवार को एक ऑटो चालक और युवतियों ने जमकर हंगामा मचाया। बीच रास्ते खड़े ऑटो को हटाने के विवाद पर टोइंग क्रेन पर तैनात सिपाही से तीनों ने मिलकर गालीगलौच करते हुए मारपीट की। बीच रास्ते पर हंगामा होता देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिसकर्मी ने जब अपने बचाव के लिए पुलिस को बुलाया तो युवतियां बिफर गई। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। ऑटो चालक गढ़ी हरसरू निवासी भारत कुमार, यूपी गाजीपुर निवासी रजनी व प्रिया के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
ओल्ड जेल कांप्लेक्स स्थित टोइंग क्रेन पर सिपाही नवीन कुमार तैनात है। सोमवार दोपहर को गुरुद्वारा रोड पर कमला नेहरू पार्क के सामने एक ऑटो बीच रास्ते खड़ा हुआ था। नो पार्किंग जोन होने के कारण क्रेन पर तैनात सिपाही वाहनों को हटवा रहा था। सिपाही ने ऑटो चालक भारत कुमार को ऑटो हटाने को कहा तो उसने हटाने से मना कर दिया।
ऑटो के अंदर दो युवतियां बैठी हुई थी। सिपाही ने ऑटो जब्त करने की बात कही तो ऑटो चालक के साथ वो दोनों युवतियां पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि ऑटो चालक बाहर निकला और पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवतियों ने भी बीच रास्ते हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने सिपाही के साथ मारपीट भी की। हंगामा देखकर लोग भी एकत्रित हो गए और युवतियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मानी। आखिरकार सिपाही नवीन को अपनी मदद के लिए पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा।