फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case against 53 for burning girl alive

Gurugram News: युवती को जिंदा जलाने के आरोप में 53 पर केस

Sat, 14 Dec 2024 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case against 53 for burning girl alive
युवती को जिंदा जलाने के आरोप में 53 पर केस
विज्ञापन

घटना के कई वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

गुरुदत्त भारद्वाज

पुन्हाना। हत्या के मामले में संलिप्त आरोपियों के गांव में आने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती जिंदा आग की भेंट चढ़ गई। मृतक युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुन्हाना पुलिस ने 43 नामजद व 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद जहां गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। वहीं, पुन्हाना डीएसपी ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

मृतक शहनाज के पिता याकूब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात माह पहले उसके पुत्र रिजवान की मिट्टी डालने के विवाद में हत्या कर दी थी। सात माह बाद पुलिस हत्या के आरोपियों को गांव में बसाने के लिए बीते शनिवार को लाई थी। पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने फिर से उनके परिवार पर हमला कर दिया और उनकी बेटी शहनाज को जिंदा आग के हवाले कर दिया। घटना में उनकी बेटी शहनाज की मौके पर ही मौत हो गई। पुन्हाना थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि मृतक महिला के पिता के बयान के आधार पर तीन दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना को लेकर कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसकी गहराई से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तनाव को देखते हुए व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल नियुक्त किया गया है। गांव के लोग शांति बनाए रखें व अफवाहों पर ध्यान ना दें। - प्रदीप खत्री, डीएसपी पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन




देर रात पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लिया

आग से पूरी तरह झुलसी महिला की शुक्रवार शाम को मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजनों ने कई घंटों तक पुलिस को शव नहीं सौंपा। परिजनों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों से मिलकर उनकी खुलेआम मदद कर रही है और उन्हें बचाने का काम कर रही है। पुलिस प्रशासन के काफी समझाने के बाद नाराज परिजनों ने मृतक शहनाज का शव पुलिस को सौंपा



झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शनिवार देर शाम हुई घटना को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ महिलाएं हाथ में ज्वलनशील पदार्थ को डब्बे में लेकर खड़ी है तो कुछ मृतक शहनाज पर पेट्रोल छिड़कती नजर आ रही हैं। ऐसे में ये महिलाएं कौन हैं और किस पक्ष से संबंध रखती हैं यह जांच का विषय है।

उच्च शिक्षा प्राप्त थी मृतक शहनाज

एमए पास शहनाज का शनिवार को सीटीईटी (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) की दूसरे लेवल की परीक्षा थी। पिता के अनुसार शनिवार को मॉर्निंग शिफ्ट में परीक्षा देने की तैयारी में जुटी शहनाज एक दिन पहले चार बजे ही जाने की तैयारी में जुटी थी। जैसे ही उसे भाई की हत्या में संलिप्त आरोपियों के बारे में जानकारी मिली तो उन्हें समझाने के लिए उनके घर चली गई लेकिन, जब 20 मिनट तक शहनाज वापस नहीं आई तो परिजन वहां पहुंचे तो शहनाज को जलते हुए देखा। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शहनाज गांव में अकेली ऐसी युवती थी जो उच्च शिक्षा प्राप्त थी। विकलांगता को कभी शिक्षा के आड़े नहीं आने दिया। गांव में किसी भी युवक ने एमए तक की शिक्षा प्राप्त नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed