फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   car robbed by kidnapping woman

महिला को अगवा कर कार लूटी

Fri, 06 Aug 2021 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
car robbed by kidnapping woman
गुरुग्राम। सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर निकली महिला की कार के आगे बाइक लगाकर वाहन रुकवा ली। दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कार में बंधक बना लिया और द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर ले गए। वहां कार की स्पीड कुछ कम हुई तो वह चलती कार से कूद गई। इससे चोट भी लगी। महिला ने वारदात के पीछे जेठ पर शक जताया है। पुलिस ने छानबीन के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत गुड़गांव गांव 12 बिसवा निवासी महिला सीमा कटारिया ने दी है। महिला का कहना है कि बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे वह मौसी के घर जा रही थी। अशोक विहार पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया। जैसे ही वह कुछ दूर पहुंची कि एक बाइक ने ओवरटेक कर कार के आगे लगा रुकवा लिया। बाइक पर तीन युवक सवार थे जिन्होंने हेलमेट पहना था। महिला ने साइड से कार निकालने की कोशिश की तो एक बदमाश तेजी से उतरकर आया और महिला की साइड का शीशा तोड़कर खिड़की खोल अंदर घुस गया। महिला को धक्का देकर बगल वाली सीट पर कर दिया और कार तेजी से भगा ली।
विज्ञापन

कुछ आगे जाकर बाइक से दूसरा बदमाश उतरकर आया और कार में सवार हो गया। दूसरे आरोपी ने महिला पर पिस्तौल तान दी और धमकी दी कि तू बहुत केस डालती है, आज तू भी खत्म और केस भी खत्म। फिर कार को वे द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर ले गए। महिला बचने के बारे में सोच रही थी कि कहीं पुलिस दिखेगी तो शोर मचाकर मदद ले लूंगी। लेकिन द्वारका एक्सप्रेसवे पर कुछ आगे जाकर गाड़ियों की भीड़ के चलते कार की स्पीड कम हो गई। तभी अचानक खिड़की खोलकर महिला चलती कार से कूद गई। आरोपी कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद देर रात डेढ़ बजे शिकायत सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी। महिला का कहना है कि उसके जेठ विजय कटारिया ने ही हमला कराया है, ऐसा उसे शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जेठ पहले भी कई बार इस तरह के प्रयास कर चुके हैं। साल 2016 में भी महिला के घर पर गोली चलवाई थी। साल 2014 में भी घर में घुसकर मारने का प्रयास किया था। अब तक रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया था। सेक्टर-5 थाना के एसआई रामअवतार ने बताया कि शिकायत पर अपहरण, कार लूट, आर्म्स एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। सेक्टर पांच थाना प्रभारी का कहना है कि जांच चल रही है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में अदालत में मामला भी चल रहा है। पुलिस दर्ज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed