फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car overturned after being hit by a high-speed vehicle, one dead

Gurugram News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पलटी गाड़ी, एक की मौत

Mon, 17 Mar 2025 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Car overturned after being hit by a high-speed vehicle, one dead
हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल, बाबा मोहनराम मंदिर से दर्शन के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में बीते रविवार की शाम लगभग 6.30 बजे बाबा न्यायरामदास मंदिर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर ईको गाड़ी पलट गई। हादसे में ईको गाड़ी में सवार 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि ईको गाड़ी के चालक सहित छह लोग गंभीर रूप घायल हो गए।
आरोपी गाड़ी चालक टक्कर मारने के बाद वाहन को लेकर घटनास्थल से भाग गया। हादसे के शिकार हुए सभी लोग दिल्ली के नत्थूपुरा क्षेत्र से हैं और वे राजस्थान के भिवाड़ी स्थित बाबा मोहनराम मंदिर से दर्शन के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मानेसर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दिल्ली के गांव नत्थुपुरा निवासी कपिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली के बाद वह भिवाड़ी के मिलकपुर स्थित बाबा मोहनराम मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जाते हैं। बीते रविवार को वे अपने परिवार के सदस्यों व पड़ोसी के परिवार के साथ ईको गाड़ी से राजस्थान के भिवाड़ी स्थित बाबा मोहनराम मंदिर मिलकपुर में दर्शन के लिए गए थे। ईको गाड़ी में उसकी पत्नी उपासना, बेटा आरव, ससुर प्रकाशचंद, सास कविता देवी, रेखा, इशवंती, धर्मवीर, मितलेश व सुनील थे। जब वे दर्शन करके ईको गाड़ी से वापस दिल्ली लौट रहे थे तो मानेसर के पास शाम लगभग 6.30 बजे न्यारामदास मंदिर के पास पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी ईको गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ईको गाड़ी पलट गई। हादसे की सूचना के बाद एंबूलेंस मौके पर पहुंची और घायल हुए रेखा, कविता, सुनील, आरव, इशवंती, प्रकाशचंद व धर्मबीर को उपचार के लिए मानेसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान धर्मबीर की मौत हो गई। बाद में शिकायतकर्ता कपिल, उसकी पत्नी उपासना व मितलेश को मामूली चोटें लगने के कारण उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक धर्मबीर के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कपिल कुमार ने बताया कि उनके ससुर प्रकाशचंद व सास कविता देवी को गंभीर चोट लगने के कारण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल व एम्स अस्पताल लेकर गए। दोनों अस्पतालों में बेड नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपने सास-ससुर को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि मृतक धर्मबीर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ईको गाड़ी पलटने से कई लोग घायल हुए हैं, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed