{"_id":"68641f79c979de0cd401c1ee","slug":"car-driver-going-to-vrindavan-dies-in-accident-wife-critical-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61286-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वृंदावन जा रहे कार चालक की हादसे में मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वृंदावन जा रहे कार चालक की हादसे में मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
फर्रुखनगर टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर परिवार के साथ वृंदावन जा रहे युवक की कार एक गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृतक की पहचान सोनीपत के बड़ौता गांव निवासी रविंद्र सैनी के रूप में हुई है।
मृतक के पिता धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून को उनका बेटा रविंद्र सैनी पत्नी नीलम व बच्चों के साथ कार से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। फर्रुखनगर टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर फर्रुखनगर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने रविंद्र सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी नीलम और 16 वर्षीय बेटी अशिका सैनी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे में 14 वर्षीय बेटा दिशांत को मामूली चोटें आईं, जिसको उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जांच अधिकारी शैलेंद्र ने बताया कि महिला की स्थिति अभी गंभीर है। कार को टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान हो चुकी है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।