फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car collided with a tree as soon as it climbed the divider two death

गुरुग्राम में हादसा: डिवाइडर पर चढ़ते ही पेड़ से टकराई कार, एक छात्र और छात्रा की गई जान, घर जाते हुए घटना

Mon, 02 Sep 2024 09:38 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 09:38 AM IST
सार

गुरुग्राम में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके बाद पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी में सवार एक छात्र औए एक छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन
Car collided with a tree as soon as it climbed the divider two death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी में सवार एक छात्र औए एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, साउथ सिटी में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा हिमांशी अनेजा शनिवार की रात को अपने दोस्त ईशान, भव्या माथुर, वाणी रसवंत व आभा मेहरा के साथ कार से सेक्टर-70 की एक सोसायटी में दोस्त गौरांश के घर गए थे। गौरांश पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जा रहा था, इसलिए सभी दोस्त उससे मिलने के लिए गए थे। रविवार की सुबह सभी दोस्त कार में सवार होकर वापस घरों की ओर आ रहे थे। 
विज्ञापन


गाड़ी को ईशान चला रहा था और हिमांशी उसके साथ आगे वाली सीट पर थी, जबकि पीछे वाली सीट पर भव्या, वाणी और आभा बैठी थीं। सुबह करीब 5:50 बजे उनकी गाड़ी सेक्टर 31-40 की रेड लाइट के पास पहुंची तो सामने से एक सफेद रंग की गाड़ी दिखाई दी। इस पर ईशान ने कार को बाई तरफ सर्विस लेन पर मोड़ा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बगल में लगा बिजली का पोल भी टूट गया। हादसे में घायल युवक-युवतियों को राहगीरों ने फोर्टिज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ईशान और भव्या को मृत घोषित कर दिया। ईशान पालम विहार से बीबीए कर रहा था और भव्या एलएलबी की छात्रा थी। हिमांशी, वाणी व आभा उपचाराधीन हैं।


डीपीएस में सभी ने साथ में की थी पढ़ाई
हादसे की शिकार छात्र-छात्राओं ने डीएपीएस में 12वीं तक की पढ़ाई एकसाथ की थी। इसके बाद सभी अलग-अलग संस्थानों में पढ़ रहे थे। गौरांश विदेश जा रहा था। इसलिए सभी उससे मिलने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed