फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car and cash looted at gunpoint, money withdrawn from ATM, one arrested

Gurugram News: हथियार के बल पर कार और नकदी लूटी, एटीएम से निकलवाए रुपये, एक गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Car and cash looted at gunpoint, money withdrawn from ATM, one arrested
-पांच जनवरी को हुई थी युवक के साथ वारदात, दो बदमाश अभी फरार
विज्ञापन


अमर उजला ब्यूरो
गुरुग्राम। चार दिन पहले एक युवक से कार और नकदी लूटने के मामले में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले के दो आरोपी अभी फरार हैं। पांच जनवरी की रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया था, जब युवक कार साइड में रोक कर पेशाब कर रहा था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार युवक ने शिकायत में बताया कि पांच जनवरी की रात को जब वह अपने दोस्त के साथ गाड़ी में जा रहा था। तब गुर्जर चौक सेक्टर-65 के पास पेशाब करने के लिए वह गाड़ी से उतरा था। उसी समय पर मुंह पर कपड़ा बांधे तीन व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए। इनमें से दो ने उसे हथियार दिखा कर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और तीसरा उसकी गाड़ी को लेकर चल दिया। उन दो व्यक्तियों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर रुपये मांगे तो पीड़ित ने उन्हें बताया कि रुपये गाड़ी में हैं। तभी तीसरा व्यक्ति गाड़ी लेकर वहां पर आ गया। इस पर बदमाशों ने कार में रखी करीब 30 हजार की नकदी लूट ली। उसके एटीएम कार्ड से भी पैसे निकलवाए, जिसके बाद पीड़ित को सुनसान जगह पर छोड़ दिया और उसके दोस्त को भी वहीं उतारकर कार लेकर चले गए।
विज्ञापन

शिकायत पर थाना सेक्टर-65 में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। मामले की जांच के दौरान सीआईए सेक्टर-40 की पुलिस टीम ने वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी पहचान रिंकू निवासी गांव मिंडकोला के रूप में की है। आरोपी को पलवल से काबू किया गया है। उसने पुलिस पूछताछ में गुरुग्राम से लूट और चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक और लूटी गई कार की दो नंबर प्लेट बरामद की हैं। आरोपी से अन्य साथी आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed